फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर, 70 से ज्यादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बैग़लान प्रांत में अचानक आई बाढ़ से सत्तर से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब दो हज़ार लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं और अभी कई लोग लापता हैं। प्रांतीय राजधानी पुली ख़ुमरी से 140 किलोमीटर उत्तर प्रांत के गुज़ारगाह-ए-नूर ज़िले में बाढ़ की स्थिति बेहद ख़तरनाक थी।

हाल के हफ़्ते में उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में बाढ़ के कहर से दर्जनों लोग मारे गए हैं और हज़ारों घर बर्बाद हुए हैं। इस बाढ़ का असर हज़ारों लोगों की ज़िंदगी पर पड़ा है।
विज्ञापन

राहत और बचाव का काम जारी

बैग़लान के गुज़ारगाह-ए-नूर इलाक़े तक पहुंचना बेहद मुश्किल है और वहां मौजूद अधिकारियों ने केंद्र सरकार से आपातकालीन सहायता मुहैया कराने की अपील की है।

समाचार एजेंसी एपी ने गुज़ारगाह-ए-नूर के पुलिस प्रमुख फज़ल रहमान के हवाले से बताया है, "अब तक हमारी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया है। लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।"

उनका कहना है कि उनके अधिकारी इतने बड़े पैमाने पर आई आपदा से काफी मर्माहत हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सेना के दो हेलिकॉप्टरों को मदद के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बड़ी आपदा

अफ़ग़ानिस्तान प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि इसने बैग़लान प्रांत में खाने और अन्य सामान की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति बरक़रार रखी है और अब राहत सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाने लगा है।

पिछले महीने बाढ़ के पानी से तश्कोरगन नदी घाटी में मौजूद मुख्य उत्तरी-दक्षिणी सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया जिससे देश का उत्तरी हिस्सा पूरा तरह कट गया।

मई महीने की शुरुआत में बादाख़शान प्रांत के उत्तर-पूर्व में क़रीब 300 घरों के भूस्खलन की चपेट में आने से सैंकड़ों लोग मारे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें