फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशिया में बाढ़ का प्रकोप, 80 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इन इलाकों में अब तक कम से कम 80 लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगे सरोबी जिले में ही कम से कम 34 लोगों की जानें गई हैं। जबकि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में भयानक बाढ़ में 16 लोगों की मौत हुई है।

इस इलाके में मॉनसून की बारिश के बाद पिछले तीन साल से लगातार भीषण बाढ़ आ रही है जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति हुई है।

अफगानिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। पूर्वी अफगानिस्तान में हजारों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है और हजारों हेक्टेयर खेती की जमीन बाढ़ में नष्ट हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 45 लोग मारे गए हैं। दक्षिणी शहर कराची सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। तेज बारिश और बाढ़ के कारण यहां 19 लोगों की मौत हो गई।

सैकड़ों लापता
ज्यादातर लोग बिजली का झटका लगने या भारी बारिश के कारण दीवारों के ढहने से मारे गए। पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।

बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर कामरान जिया ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि ये मौतें पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई तेज बारिश के बाद आई बाढ़ और इनसे जुड़े हादसों के कारण हुईं।

कराची में मौजूद बीबीसी संवाददाता के मुताबिक शहर में आम जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां के वॉटर पंपिग स्टेशनों ने काम करना बंद कर दिया है। कराची के वॉटर एंड सीवरेज विभाग के प्रवक्ता नूर मोहम्मद चौहान ने बीबीसी से कहा कि शहर के वॉटर स्टेशन आम हालात में काम करने के लिए हैं, बारिश में यह बेकार हो जाते हैं।

कराची के साथ-साथ सिंध के अन्य शहरी और ग्रामीण इलाके भी व्यापक स्तर पर बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के भीतर सिंध और काबुल नदियां खतरे के निशान से ऊपर रहेंगी।

जनजीवन प्रभावित
ब्रिगेडियर कामरान जिया के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वाह में भी आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के अलग-अलग इलाकों में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है।

पेशावर में मौजूद बीबीसी संवादादाता के मुताबिक़ कल से हो रही तेज बारिश के कारण शहर का बढ़नी इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां बाढ़ के पानी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक भी बंद रहा।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वाह के डेरा इस्माइल खान में भी बाढ़ का पानी घुस गया। एनडीएमए यहां भी राहत और बचाव के कार्य में जुटी है।

बाढ़ और बारिश के कारण पंजाब सूबे में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं बलूचिस्तान में चार लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें