अफ्रीका में पहली बार गधे का पहला बूचड़खाना कीनिया में खोला जा रहा है। ऐसा लगता है कि इस कसाईखाने में तैयार होने वाला उत्पाद चीन में मांस की बढ़ती हुई मांग को पूरा करेगा। इस बूचड़खाने के मालिक जॉन गोंजो करिउकी ने कहा, "चीन में गधे के मांस की बहुत मांग है और ये बूचड़खाना उनकी ज़रूरत पूरी करेगा।"
नाईवाशा वो जगह है जहां ये बूचड़खाना बनाया जाना है। यहाँ के लोगों को उम्मीद है कि इससे सड़क के किनारे जहाँ तहाँ पड़े जावनरों के शवों के अवशेष की मुसीबत से उन्हें निजात मिलेगी। खुले में गधों को मारने वाले कसाई इनके अवशेषों को सड़क पर यूँ छोड़ देते हैं।