दुबई में एक वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी ने ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़ा ही अनूठा और रोचक प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबिक दुबई में कार रखने का अधिकार मासिक वेतन और परिवार के आकार के हिसाब से तय होना चाहिए।
दुबई म्युनिसिपैलिटी के महानिदेशक हुसैन नासेर लूटाह का कहना है कि अमीरात की सड़कों पर बहुत ज़्यादा कारें हैं और शहर की बहुत सारी ट्रैफ़िक समस्याओं की जड़ यही है कि लोग अपने काम पर कारों से जाते हैं।
उन्होंने यूएई के एक स्थानीय अख़बार से कहा, "यहां गाड़ी खरीदना आसान है और इसलिए एक परिवार के पास एक से ज़्यादा कारें हैं।" उन्होंने सलाह दी कि कार बीमा और पेड पार्किंग को महंगा किया जाए।