फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐवरेस्ट फतह करने वाली पहली सऊदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब की एक महिला ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ऐवरेस्ट पर परचम लहरा कर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


पच्चीस वर्षीय राहा मोहर्रक ऐवरेस्ट पर चढ़ने वाली सऊदी अरब की पहली महिला बन गई हैं।

इसके साथ ही वह ऐवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली सबसे युवा सऊदी नागरिक भी बन गई हैं।

राहा के चार सदस्यीय पर्वतारोही दल में शामिल कतर और फ़िलीस्तीन के सदस्य भी इस सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाले अपने-अपने देश के पहले नागरिक बन गए हैं।

इजाजत की चुनौती
इस अभियान दल का लक्ष्य नेपाल में शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के लिए दस लाख डॉलर (5,47,95,000 रुपए) जुटाना था।

राहा मूल रूप से जेद्दा की रहने वाली हैं। स्नातक डिग्री हासिल कर चुकीं राहा अब दुबई में रहती हैं।

उनके अभियान दल के सदस्य कहते हैं कि सऊदी अरब जैसे रूढ़िवादी मुस्लिम देश की निवासी राहा को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कई बाधाओं का सामना पड़ा।

सऊदी अरब में महिलाओं को काफ़ी सीमित अधिकार मिले हुए हैं। इस अभियान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण के लिए मोहर्रक के लिए परिवार की अनुमति हासिल करना, “ख़ुद पहाड़ जितनी ही बड़ी चुनौती” थी।
विज्ञापन


हालांकि अब मोहर्रक परिवार राहा का समर्थन करता है। वेबसाइट के अनुसार राहा का कहना है, “मुझे ‘सबसे पहला’ होने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। जब तक कि यह किसी और को दूसरे स्थान पर आने के लिए प्रेरित न करे।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें