बांग्लादेश की राजधानी ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में चरमपंथियों ने गोलीबारी की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक शहर के गुलशन इलाके हुई इस गोलीबारी में एक इटालवी नागरिक के अलावा दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गयी है।
पुरे ढाका में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 40 विदेशियों को करीब 9 चरमपंथियों ने बंधक बना रखा है।
पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले का निशाना बना रेस्टोरेंट विदेशी नागरिकों में काफी चर्चित है। यहां विदेशी राजनयिक भी आते हैं। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं। बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।
अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के न्यूज एजंसी अमाक को बताया है हमले में २० लोग मारे गए हैं।