फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की खदान में आग लगने से 24 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत लिओनिंग की एक कोयला खदान में लगी आग में 24 खनिकों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस खदान का संचालन सरकारी खनन कंपनी लिओनिंग फूशिन कोल कारपोरेशन करती है।

हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि खान में आग कैसे लगी। लेकिन कंपनी ने कहा है कि राहत और बचाव अभियान अब खत्म हो गया है।

चीन के खदानों की हालत दुनिया में सबसे खस्ताहाल है। खानों में होने वाली दुर्घटनाओं में हर साल सैकड़ों मजदूरों की मौत हो जाती है।

अधिकारियों ने खानों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और प्रक्रियाओं को सख्ती से लागू किया है। इसके बाद से खानों की सुरक्षा में कुछ सुधार देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें