फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया के समुद्र तट पर नौका डूबी, 104 मरे

Sat, 04 Jun 2016 01:42 AM IST
एजेंसी/ त्रिपोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Reuters
विज्ञापन
लीबिया के ज्वारा शहर में समुद्र तट पर प्रवासियों की एक नौका समुद्र में समा गई। इस हादसे में डूबे 104 लोगों के शव बृहस्पतिवार को लीबियाई नौसेना ने बरामद कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने आशंका जताई है कि अभी यह संख्या बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन

लीबियाई नौसेना के प्रवक्ता कर्नल अय्यूब कासिम ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्वारा के करीब समुद्र तट में डूबी नौका से 104 शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि जिन नौकाओं में सवार होकर प्रवासी यूरोपीय देशों में जाने की कोशिश करते हैं, उनमें 115-125 लोग सवार होते हैं। दरअसल मानव तस्करी करने वालों का एक पूरा जाल लीबिया में फैला हुआ है। ये लोग यहां के प्रवासियों को यूरोपीय देश इटली व अन्य देशों में ले जाने का वादा करते हैं।

ये लोग छोटी और असुरक्षित नौकाओं में क्षमता से ज्यादा लोगों को सवार कर लेते हैं, जिसकी वजह से नौका डूब जाती है। हर साल हजारों प्रवासी यूरोपीय देशों तक पहुंचने के लिए यह खतरा मोल लेते हैं। इस यात्रा के जरिये कुछ लोग तो पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ भूमध्य सागर में डूब जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी की मानें, तो जनवरी से अब तक करीब दो लाख लोग यूरोप पहुंच गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें