फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को लिवाने आए ससुर की संदिग्ध मौत

Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर

सार

ललितपुर। बहू को लिवाने आए ससुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर। बहू को लिवाने आए ससुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला के रहरबांस गांव निवासी रामबाबू लोधी (48) पुत्र रघुवीर सिंह के पुत्र शिवम का विवाह जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम नुनावली निवासी अजब सिंह की पुत्री प्रियंका से तीन वर्ष पूर्व हुआ था। चार माह से प्रियंका अपने छह माह के पुत्र के साथ मायके में थी। शुक्रवार की रात रामबाबू अपनी बहू व नाती को लिवाने ग्राम नुनावली पहुंचा।

शनिवार की सुबह रामबाबू ने अपने समधी अजब सिंह के साथ पार्टी आयोजित की। मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि पार्टी के दौरान दोनों समधियों में झगड़ा होने लगा। अजब अपनी बेटी के नाम पर प्लाट व अन्य जायदाद करने की बात कहकर अभद्रता करने लगा। रामबाबू ने अभद्रता का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर डाली। वह शनिवार की रात में ही नुनावली से जाने की बात कहकर निकल गया। रामबाबू ने अपनी पुत्री रचना को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


रविवार सुबह नुनावली निवासियों ने गांव से दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से बंधे शर्ट के फंदे पर शव लटकता देखा। शव की शिनाख्त रामबाबू के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि भाभी को कई बार लिवाने की बात हुई, लेकिन हर बार मना कर दिया गया। रामबाबू ने महाशिवरात्रि पर अपने नाती का मुंडन कराने का कार्यक्रम बनाया था। इस कारण वह बहू को लिवाने गया था, लेकिन वहां उसकी हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी पर टांग दिया है। जाखलौन पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें