फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएच-370 की तलाश के लिए अब परिजन जुटा रहे फंड

Sun, 05 Mar 2017 06:02 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
एमएच370 - फोटो : dailymail
विज्ञापन
मलयेशिया एयरलाइंस के लापता विमान एमएच 370 की तलाश के लिए अब परिजनों ने फंड जुटाना शुरू कर दिया है। दरअसल दक्षिणी हिंद महासागर में करीब तीन साल तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी विमान का सुराग नहीं लगा और 17 जनवरी को अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरे इस विमान में 239 लोग सवार थे। लापता लोगों के परिवारों की ओर से कम से कम 50 मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश की जा रही है जिससे प्राइवेट सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा सके। इस घटना को तीन साल पूरे होने वाले हैं। जैकीटा गोम्स के पति प्लेन में फ्लाइट अटेंडेंट थे।

उन्होंने शनिवार को कहा कि परिवारों के पास अपने स्तर पर तलाश करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। एमएच 370 इतिहास की किताबों में एक रहस्य के तौर पर दर्ज नहीं होना चाहिए। दिलचस्प होगा कि वो ये परिवार कितने पैसे जुटा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें