फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजाखस्तान पहुंची सुषमा स्वराज, सर्द हवाओं के बीच गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Fri, 03 Aug 2018 03:05 AM IST
एजेंसी, अस्ताना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बृहस्पतिवार को कजाखस्तान पहुंची। कजाखस्तान में विदेश मंत्री सुषमा का जोरदार स्वागत हुआ, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सुषमा ने अपने टृवीट में कजाखस्तान के लोगों की तारीफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कजाखस्तान दुनिया के सबसे सर्द देशों में से एक है लेकिन यहां के लोगों ने जिस गर्मजोशी के अंदाज में उनका स्वागत किया है उससे सर्दी का जरा भी अहसास नहीं हो रहा है


कजाखस्तान जाने के रास्ते में सुषमा थोड़ी देर के लिए तुर्कमेनिस्तान में भी रुकी। वहां उन्होंने अपने तुर्कमानी समकक्ष राशिद मेरेदोव से द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त बैठक की। बता दें कि सुषमा स्वराज संसाधन समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत कजाखस्तान, किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान के दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 2500 वर्ष पुराने प्राचीन और ऐतिहासिक संबंध।
विज्ञापन


 सुषमा स्वराज तीन देशों के दौरे के तहत कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंची। दोनों देशों की करीबी रणनीतिक साझेदारी है और कजाखस्तान मध्य एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश भागीदार है। 

वहीं विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस दौरे के दौरान सुषमा अपने कजाखस्तानी समकक्ष कैरात अबदराखमानोव के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। सुषमा वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें