फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत, 121 घायल

Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
blast in pakistan
विज्ञापन
पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत हो गई, जब‌कि 121 लोग  घायल हो गए। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक ये धमाके पारचिनार के भीड़भाड़ वाले कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए । इस खबर की सूचना स्थानीय प्रशासन ने डॉन अखबार को दी। इन धमाकों के बाद इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
UPDATE: 62 killed in multiple blasts and firing in 3 Pakistani cities.#Pakistanblasts— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2017


इन धमाकों के चलते बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। वहीं, घायलों को पारचिनार के डिस्ट्रिक्ट जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये धमाके ताल अड्डा के पास पारचिनार के कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए हैं। बता दें कि ये एक भीड़भाड़ वाला इलाका है जहां बाजार के साथ एक बस टर्मिनल भी है। बता दें कि दूसरा धमाका उस वक्त किया गया जब बचावकर्मी पहले धमाके में घायल हुए लोगों की सहायता के लिए दौड़े थे।

खबर है कि इस डबल धमाके में उन लोगों के ज्यादा प्रभावित होने की खबर है जो आने वाली इद उल फितर के लिए यहां आए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर जांच में जुट गया है। वहीं, आपातकाल लगाने के चलते पारचिनार के करीब 50 हजार लोगों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और इलाकों के चप्पे-चप्पे पर भारी अर्धसैनिक बल और सेना को तैनात कर दिया गया है ताकि इलाके मे आने जाने-वाले सभी लोगों पर नजर रखी सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन

पाक में बम विस्फोट में 11 की मौत,

- फोटो : dawn
इससे पहले पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा के गुलिस्तां मार्ग इलाके में प्रांतीय पुलिस महानिरीक्षक एहसान मेहबूब के कार्यालय के पास हुई। टीवी फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारें एवं सड़कों पर कांच के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की सही प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है। 

चीमा ने कहा, ‘हम हमले की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं कह सकते, जांच अभी जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा अधिकारियों ने सुहादा चौक पर एक कार को रोकने की कोशिश की और उसके कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया। हालांकि हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाएं हैं कि विस्फोट का स्रोत कार ही थी या नहीं।’
 
सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर फरीद सुमलान ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में चार पुलिस अधिकारी और घायल हुए लोगों में नौ सुरक्षा अधिकारी हैं। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी चरमपंथियों के उग्रवाद का सामना कर रहा है।​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें