फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नाशीद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन


नाशीद ने घोषणा की थी कि वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। पर आंदोलन शुरू करने की तारीख से छह दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अब्दुल्ला यमीन के राष्ट्रपति बनने के 15 महीने बाद द्वीपों वाले इस देश में राजनीतिक अस्थिरता आ गई। उन्होंने अपने रक्षा मंत्री को सत्ता पलटने की कोशिश करने के आरोप में पद से हटा कर और गिरफ्तार करवा दिया था।

विपक्षी दलों ने सरकार पर चमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगया है। विपक्ष का कहना है कि कम से कम दो सौ लोग इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए देश छोड़ कर मध्य पूर्व के देश गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें