यूरोपीय संघ की सर्वोच्च अदालत से बुधवार को उबर को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने अपने फैसले में उबर को एप सर्विस की बजाय सामान्य परिवहन सेवा माना है। इस फैसले पर दुनिया की नजर लगी हुई थी। घोटाले की वजह से विवादों में घिरे उबर के लिए यह एक और झटका है। लक्जमबर्ग में स्थित यूरोपीय न्याय अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उबर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा लोगों को गैर-पेशेवर चालकों के साथ जोड़ती है, जो परिवहन क्षेत्र की सेवा है।
इसलिए उसे नियामकीय शर्तों और निर्देशों का अनुपालन करना होगा। अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि उबर एक सेवा है जो स्मार्टफोन एप्लीकेशन के माध्यम से अपने वाहन से पैसा कमाने की चाह रखने वाले गैर-पेशेवर चालकों से शहरी यात्रा करने वालों को जोड़ती है। इसका मतलब है कि यह स्वाभाविक रूप से एक परिवहन सेवा है और इसलिए इसे परिवहन क्षेत्र की सेवा माना जाना चाहिए।
पढ़ें-- ई-वाहनों को बढ़ावा देने को महिंद्रा, उबर ने मिलाया हाथ