फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में अंग्रेजी- नहीं चलेगी, नहीं चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान में एक दर्शक 'राष्ट्रीय प्रसारण' से बेहद ख़फ़ा है। उन्होंने अंग्रेजी शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल करने पर प्रसारकों पर मुक़दमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


यह दर्शक हैं 71 साल के होजी तकाअशी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारण चैनल 'एनएचके' पर मानसिक रूप से परेशान करने के लिए 14 लाख येन की राशि की भरपाई की मांग की है।

होजी तकाअशी के वकील मुत्सुओ मियाता ने 'एएफ़पी' न्यूज़ एजेंसी को बताया, “तकाअशी को इस बात की ज्यादा चिंता है कि जापान अमेरिका बनता जा रहा है।”

अमेरिकी कब्जा
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका के नेतृत्व में जापान में अंग्रेजी ज्यादा प्रचलित होने लगी।

यही नहीं, जापान के निवासी अमेरिका के पॉप कल्चर के प्रति भी बेहद आकर्षित होते चले गए।

अब हाल यह है कि देश की आम बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी के शब्दों ने तेज़ी से घुसपैठ कर ली। कई अंग्रेजी शब्द जापानी बोली में ढल गए हैं।

होजी तकाअशी जापानी भाषा के बड़े हिमायती हैं। वे जापानी भाषा को बढ़ावा देने वाले एक ख़ास ग्रुप के सदस्य भी हैं।

'जिंग्लिश'
तकाअशी ने समाचार और मनोरंजन से जुड़े राष्ट्रीय चैनल ‘एनएचके’ पर बोलचाल में इस्तेमाल हो रहे कई जिंग्लिश (अंग्रेजी और जापानी) शब्दों के कुछ उदाहरण भी दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ‘एनएचके’ पर आरोप लगाया है कि वह अंग्रेजी शब्दों को बदल कर जापानी लहजे में बोले जाने वाले शब्द ईजाद कर रहा है और उन्हें अपने कार्यक्रमों में बार-बार इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


तकाअशी इन जिंग्लिश शब्दों को अपनाने से साफ़ इंकार करते है।

मियाता ने ‘द जापान टाइम्स’ को कहा, “जापानी समाज अमेरिकीकरण का शिकार है। तकाअशी का मानना है कि ‘एनएचके’ समाज की इस प्रवृति को नकारते हुए अपनी प्राथमिकताएं तय करे। जापानी भाषा को अपने कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जगह दे। जापानी संस्कृत्ति को बचाने में यह क़दम कारगर साबित होगा।”

शिकायत
‘द जापान टाइम्स’ के अनुसार तकाअशी ने जापान के चुबु इलाक़े के मंगलवार को नगोया जिला न्यायालय में अपनी शिकायत दर्ज कर दी है।

दूसरी ओर एनएचके ने कहा है कि जब तक वह उन क़ानूनी दस्तावेज़ों को देख नहीं लेता, कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

जापान की शब्दावली में कुछ अन्य विदेशी भाषाओं के शब्द भी मौजूद हैं।

कुछ ऐसा ही मामला फ्रांस में भी पाया गया है। परंपरावादी फ्रांसीसी लोग भी अपनी बोलचाल और मातृभाषा में अंग्रेजी शब्दों के बढ़ते इस्तेमाल से चिंतित हैं।

जापानी भाषा में मिले हुए अंग्रेजी के कुछ और शब्द हैं:
--तेलेबी (टीवी)
--लेजियो (रेडियो)
--कोम्पुलाएंस (कॉम्प्लायंस)
--कोलाबोराजन (कोलैबोरेशन)
--डेजीतरु (डीजिटल)
--ताओरु (टॉवेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें