फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फ्लाइट की 'क्रैश लैंडिंग', यात्रियों को निकाले जाने के 1 मिनट बाद विस्फोट

Wed, 03 Aug 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्लाइट क्रैश - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमीरात एयरलाइंस की एक फ्लाइट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई। यह फ्लाइट भारत से दुबई पहुंची थी। दुबई की सरकारी मीडिया ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है और अभी सभी यात्री सुरक्षित है।
विज्ञापन


वहीं, गुवाहाटी के आसमान में इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान आपस में टरकाते-टकराते बच गए। हालांकि इस घटना में करीब चार यात्री और दो केबिन क्रू सदमें  में हैं औऱ उन्हें मेडिकल उपचार की आवश्यकता है। यह घटना मंगलवार शाम की है।
देखें वीडियो---

 
विज्ञापन

275 यात्री और क्रू थे सवार

एयरलाइंस ने ट्वीट कर कहा है, 'अमीरात कंफर्म करती है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 अगस्त 2016 को करीब 12:45  (स्थानीय समय) पर एक फ्लाइट क्रैश हो गई है।' अमीरात एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा है, 'वहां 275 यात्री और क्रू मौजूद थे। हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि इस हादसे में शामिल सभी यात्री सुरक्षित और सकुशल हों।'

आपको बता दें कि जैसे ही यात्री प्लेन से निकले उसके ठीक 1 मिनट बाद ही विमान में विस्फोट हो गया। और देखते ही देखते पूरा विमान आग के लपेटे में आ गया। फिलहाल तब तक सभी यात्री सुरक्षित निकल चुके थे।

दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस का कहना है, 'अगली सूचना तक दुबई एयरपोर्ट से रवाना होने वाली सभी फ्लाइट लंबित रहेगी।' वहीं, फ्लाइटराडार24 ने ट्वीट कर बताया है, 'घटना में शामिल विमान अमीरात बोइंग 777-300 A6-EMW है। यह मार्च 2003 में बेडे में शामिल किया गया था।' तस्वीरों में देखा गया है कि विमान लैंड हो रहा है कि उससे बड़ी मात्रा में धुआं निकल रहा है। We can confirm that there are no fatalities among our passengers and crew. All passengers and crew are accounted for and safe. #EK521 — Emirates airline (@emirates) August 3, 2016
Statement by HH Sheikh Ahmed Bin Saeed Al Maktoum, Emirates' Chairman & Chief Executive on #EK521 incident https://t.co/kdZKaGmvoj (English) — Emirates airline (@emirates) August 3, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें