एमिरेट्स एयरलाइंस के विमान एयरबस ए-380 ने दुबई और न्यूजीलैंड के बीच बिना रुके सबसे लंबी उड़ान भरी है। बुधवार को एयरबस ए-380 विमान 14,200 किलोमीटर की दूरी तय कर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचा।
माना जा रहा है कि यह दुनिया की पहली नॉन स्टॉप सबसे लंबी कमर्शियल उड़ान है। दुबई-ऑकलैंड की इस उड़ान के समय के मुताबिक भी इसके सबसे लंबी उड़ान होने की उम्मीद जताई गई थी।
न्यूजीलैंड के स्थानीय समाचार पत्र न्यूजीलैंड हेरल्ड के मुताबिक ऑकलैंड-दुबई की उड़ान में 17 घंटे 15 मिनट लगने का अनुमान था, पर इसे मात्र 16 घंटे 24 मिनट ही लगे।