भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (
बीसीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के कारण आपातकाल लगने के बावजूद
श्रीलंका में होने वाली त्रिपक्षीय टी-20 सीरीज जारी रहेगी। दरअसल भारतीय टीम भी इस त्रिपक्षीय सीरीज का हिस्सा है।
बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि टूर्नामेंट होने वाली जगह कोलंबो में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारतीय टीम के मीडिया समूह ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीलंका में कर्फ्यू और की खबरें हैं और आपातकाल लागू कर दिया गया है। तस्वीरों में देखी जा रही स्थिति कैंडी की है ना कि कोलंबो की। सभी को यह सूचित किया जाता है कि संबंधित सुरक्षा कर्मियों से हम यह समझते हैं कि कोलंबो में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
अगर ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है तो हम आपको सूचित करेंगे। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि भारतीय बोर्ड श्रीलंकाई सरकारी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और हम निश्चिंत हैं कि टूर्नामेंट को कोई खतरा नहीं है। इसलिए भारतीय टीम पहले की तरह आगे भी टूर्नामेंट का हिस्सा रहेगी।
वहीं बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि हम लगातार श्रीलंका सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली सीरीज बहुत महत्तवपूर्ण है। हमें विश्वास है कि सभी मैच समय पर होंगे।