फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में मालवाहक जहाज डूबने से 11 भारतीय लापता, रेस्क्यू जारी

Fri, 13 Oct 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AFP
विज्ञापन
फिलीपींस में शुक्रवार को मालवाहक जहाज के डूबने से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हो गए। जापान के तटरक्षक ने बताया कि इस क्षेत्र में तूफान आने की वजह से यह हादसा हुआ। संकट के संकेत के बाद 33,205 टन का एमराल्ड स्टार 26 भारतीयों के साथ शुक्रवार सुबह भेजा गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी जंगी जहाज को देखकर भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान करे अमेरिका  

जापानी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित इलाके में यात्रा कर रहे तीन और जहाजों ने 15 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया लेकिन 11  लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जहाज डूब गया है। हमने पेट्रोलिंग के लिए 2 बोट की तैनाती की है लेकिन तूफान की वजह से मदद पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें