फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 683 लोगों को फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र में एक जज ने 683 लोगों को एक साथ फांसी की सज़ा सुनाई है।
विज्ञापन


वकीलों का कहना है कि जिन 683 लोगों को ये सज़ा सुनाई गई है उसमें मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद बदी भी शामिल हैं। बदी समेत सभी सजा पाने वालों पर 2013 में मीन्या में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने का आरोप है। जिसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया था।

ये सभी पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक हैं। वहीं पूरे मामले और इसकी सुनवाई की गति को लेकर मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने आलोचना की है।
विज्ञापन


मानवाधिकार वॉच के अनुसार, सभी लोगों पर सुनवाई के दौरान कुछ घंटे का ही वक़्त दिया गया और अदालत ने बचाव पक्ष के वकीलों को उनके मामले पेश करने से रोका।
विज्ञापन

मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने की आलोचना

संवाददाताओं ने कहा कि अदालत के बाहर इंतज़ार कर रही कई महिलाएं फ़ैसले के बाद बेहोश हो गयी। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयुक्त ने दो सुनवाइयों की निंदा की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का उल्लंघन किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने जुलाई में सत्ता से हटाया था। उनको हटाए जाने के बाद से बाद से अबतक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

इसी अदालत ने पिछले साल 529 लोगों को दी गई फांसी की सज़ा में से 492 को उम्र क़ैद में बदल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें