फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.8 तीव्रता वाले भूकंप से हिला ग्रीस, इटली तक महसूस किए गए झटके

Fri, 26 Oct 2018 05:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जोरदार भूकंप से आयोनियाई सागर में स्थित ग्रीस का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जेकिनथोस द्वीप दहल गया।

विज्ञापन

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 6.8 तीव्रता का यह भूकंप जेकिनथोस द्वीप के दक्षिणी भाग लिथाकिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आया।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीस के शहर पात्रा से 130 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम की ओर भूकंप आया। 

यह भूकंप रात दो बजे के आस-पास आया। भूकंप के झटकों को इटली और अल्बानिया तक महसूस किया गया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह की क्षति या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार को भारतीय समयानुसार तड़के 4:25 मिनट पर यह भूकंप जमीन से 16 किलोमीटर की गहराई में आया। ग्रीस दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में शामिल है। यहां हर साल भूकंप के हजारों झटके दर्ज किए जाते हैं। लेकिन इन भूकंपों से जानमाल का नुकसान बहुत कम होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें