फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप, 92 लोगों की मौत, मलबे में कई दबे

Wed, 07 Dec 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : BBC
विज्ञापन
इंडोनेशिया के सुमात्रा आइसलैंड के आचे प्रांत में जबर्दस्त भूकंप आया है। बुधवार सुबह आए इस भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं। आचे प्रांत के आर्मी चीफ मेजर जनरल ततंग सुलेमान ने न्यूज एजेंसी को बताया की अबतक इस आपदा में 92 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक 78 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के भीतर अभी कई लोगों के दबे होने की सूचना है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक स्थानीय समयानुसार भूकंप रयूल्यूट से 10 किलोमीटर दूर आया।

स्थानीय अधिकारी के मुताबिक जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग प्रार्थना की तैयारी में थे। इस हादसे की वजह से कई मस्जिदें, घर और दुकानें तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वक्त भूकंप आया सब सो रहे थे

भूकंप
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पताल में बेड भर गए हैं। बाकी के लोगों को आस-पास के जिला अस्पतालों में भेजा जा रहा है। स्थानीय रहवासी 37 साल की हस्बी जया कहती हैं कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त वो और उनका पूरा परिवार सो रहा था।

" हम तुरंत घर से बाहर की तरफ भागने लगे। छत से लेकर फ्लोर सबकुछ टूटने लगा और सब खत्म हो गया। मैने अपने चारो तरफ देखा, सारे पड़ोसियों के मकान भी तबाह हो गए"। स्थानीय बचाव दल मलबे में दबे हुए लोगों निकालने में जुटे हैं।

इससे पहले आचे प्रांत में 2004 में 9.2 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से सूनामी की लहरें भी उठी थीं। तब प्रभावित इलाकों में जानमाल का खासा नुकसान हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें