यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक पापुआ न्यूगिनी में शनिवार को 7.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद कुछ तटीय इलाकों में हल्की सुनामी भी महसूस की गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नही है।
स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 51 मिनट पर आये इस भूकंप से न्यू आयरलैंड के पूर्वी टैरन के आसपास के हिस्से प्रभावित हुए। भूकंप की गहराई 103 किलोमीटर मापी गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की वास्तविक तीव्रता 8 मापी गई थी जो कि बाद में घटकर 7.9 पर रुक गई।
भूकंप के बाद पापुआ न्यू गिनी के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। सोलोमन द्वीप समेत पापुआ के तटीय इलाकों में 1 से 3 मीटर ऊंचाई की सुनामी की लहरें महसूस की गई।