फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की: केजेरी में बड़ा बम ब्लास्ट, 13 सैनिकों की मौत 48 घायल

Sat, 17 Dec 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bomb blast - फोटो : TOI
विज्ञापन
शनिवार को केजेरी में कार में हुए एक बॉम्ब ब्लास्ट में 13 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 48 घायल हैं। सेना के मुताबिक केजेरी शहर के बीचो बीच एक बस को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन


जो सैनिक मारे गए हैं उनमें निचली रैंकिंग और गैर कमीशन अधिकारी थे। एक बयान के मुताबिक ये सैनिक छुट्टी के बाद कमांडो मुख्यालय से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस ब्लास्ट की वजह से हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। धमाका एक विश्वविद्यालय के परिसर के पास हुआ है। आपतको बता दें कि एक सप्ताह पहले ही इस्तांबुल में एक धमाका हुआ था जिसमें 44 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Turkish army says 13 soldiers killed, 48 wounded in Kayseri bombing (Source: AFP) — ANI (@ANI_news) December 17, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें