फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतरः 'बलात्कार' के बाद महिला ही हिरासत में

Sun, 12 Jun 2016 11:34 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टियों पर कतर गई एक डच महिला को व्यभिचार के संदेह में हिरासत में लिया गया है जबकि महिला का कहना है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
विज्ञापन


महिला के वकील के अनुसार 22 साल की इस महिला को दोहा के एक होटल में ड्रग दी गई और जब वो उठीं तो किसी अनजाने फ्लैट में थीं। यहीं उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ बलात्कार हुआ है।

मार्च में महिला को विवाहेत्तर संबंध बनाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश होना है।

हालांकि कथित बलात्कारी को भी पकड़ लिया गया है, लेकिन उसने कहा कि शारीरिक संबंध सहमति से बने थे।

डच विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने महिला का नाम लॉरा बताया है। प्रक्ता ने कहा कि उन्हें हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक आरोप तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डच दूतावास ने एक बयान में कहा, "हमने उन्हें हिरासत में लिए जाने के पहले दिन से ही मदद मुहैया कराई है। इस वक्त हम महिला के केस को देखते हुए आगे कुछ नहीं कहेंगे।"

समाचार वेबसाइट दोहा न्यूज के मुताबिक इस महिला पर शराब संबंधी अपराधों के आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

कतर में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना अपराध माना जाता है, हालांकि कुछ होटल में शराब पीने की इजाजत है। यहां प्रवासी शराब खरीदने का परमिट ले सकते हैं।

साल 2013 में कतर के पड़ोसी देश संयुक्त अरब अमीरात में नॉर्वे की एक महिला को झूठी गवाही, विवाहेत्तर सेक्स और शराब पीने के लिए 16 महीने की जेल हुई थी।

उस महिला को भी यह सजा पुलिस को बलात्कार होने की जानकारी देने के बाद मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें