इस तस्वीर को देख क्या जागेगी दुनिया
- फोटो : Reuters
भूमध्यसागर में नाव के पलटने से मरने वाले सैकड़ो लोगों की संख्या के बीच एक एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर ने एक बार फिर से एक साल पहले अयलान कुर्दी की दर्दनाक मौत की याद दिला दी है। इस तस्वीर मे एक जर्मन बचावकर्मी के हाथ में एक बच्चा है। यह तस्वीर इसलिए जारी की गई है कि यूरोपीय सरकारों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा सके कि प्रवासी लोगों के सही सलामत एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में वो उनकी सही से मदद करें।
तस्वीर में जिस बच्चे की तस्वीर आप देख रहे हैं वो अब इस दुनिया में नहीं है। यह तस्वीर शुक्रवार को खींची गई। एक नाव के दूबने से 45 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 135 लोगों को बचाया जा सका।
जर्मनी की मानवाधिकार संस्था सी-वॉच के लिए काम करने वाले बचावकर्मी काल्पनिक नाम मॉर्टिन ने बताया कि जब उन्होंने उस बच्चे को देखा तो उन्हें लगा एक डॉल नदी में तैर रही है। उस बच्चे को मैंने अपने हाथों में उठाकर अपनी बाहों में भरा तो उस बच्चे की आंखें नहीं खुल रही थीं। इसके बाद मैंने बच्चे के सीने को दबाकर कुछ प्रतिक्रिया देखने की कोशिश की। इसे देखने पर लगता है कि छह घंटे पहले वो बच्चा जिंदा था।
वर्ष 2014 से अभी तक भूमध्यसागर में 8000 लोगों की मौत दूसरे देश में जाने के दौरान हो चुकी है। इन हादसों में मारे जाने वाले ज्यादातर लोग प्रवासी लोग थे। अभी पिछले सप्ताह भूमध्यसागर में नाव पलटने से मरने वाले लोगों की संख्या 850 से ज्यादा हो गई है।