फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ड्राइवर ने पुतिन को दी नसीहत, विडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उनके ही देश के एक व्यक्ति ने वीडियो मैसेज के जरिए आलोचना की है। दरअसल रूस के अरेनबोर्ग इलाके में बेहद सर्द मौसम में मदद के लिए घंटों इंतजार करने वाले एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये कहकर आलोचना की है कि रूस देश से बाहर मदद भेजता है लेकिन 'हम अपने ही लोगों को नहीं बचा पाते'।
विज्ञापन


पावेल गुसेव लगभग 80 लोगों के साथ दक्षिणी यूराल पर्वतीय इलाके में अपने वाहनों के साथ मुख्य सड़क पर फंस गए थे जहां उनकी जान पर बन आई थी।

गुसेव ने अपना आक्रोश एक वीडियो के जरिए जाहिर किया है जिसमें उन्हें सीधे राष्ट्रपति पुतिन को आड़े हाथों लिया है। गुसेव और अन्य लोगों को 15 घंटे बाद बचाया जा सका। उनके इस वीडियो संदेश को यूट्यूब पर पांच लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस वीडियो के जरिए गुसेव ने दी नसीहत

अपने संदेश में गुसेव कह रहे हैं, ''मैं आपसे अपील करता हूं कि बर्फीले मौसम में फंसे लोगों की मदद करें और आपात सेवाएं देने वाले मंत्रालय को दुरुस्त करें।''

गुसेव के मुताबिक, जब उन्होंने मदद के लिए राहत सेवा को फोन किया तो उन्हें जबाव मिला, ''आपको घर पर ही रहना चाहिए था, आपको बाहर जाने की क्या जरूरत थी।''

देखें वीडियो




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें