फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप में मालिक के मरने के बाद, गम में ताबूत के पास से नहीं हटा कुत्ता

Mon, 29 Aug 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मालिक के ताबूत के पास बैठा कुत्ता
विज्ञापन
कुत्ते को वफादार जानवर माना जाता है और कुत्ते की वफादारी के कई किस्से भी हैं। हाल ही में कुत्ते की वफादारी की एक और मिसाल तब नजर आई जब इटली में आए शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन


सुनहरे रंग का एक कुत्ता जिसके मालिक की भूकंप में मौत हो गई थी। मारे गए लोगों का सरकार की ओर से अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अंतिम संस्कार के समय कुत्ता अपने मालिक के ताबूत के पास से हटने के लिए तैयार नहीं था। वह ताबूत के पास जमकर बैठ गया कई लोगों ने उसे हटाने की कोशिश भी की लेकिन उसके बावजूद वह टस से मस नहीं हो रहा था। 

 
विज्ञापन

विडियो में देखें कुत्ते की मासूम हरकत

मालिक के ताबूत के सिरहाने बैठा रहा
एसकोली पिसेनो के प्रांतीय शहर के स्पोर्ट्स हॉल में भूकंप में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार करने के लिए ताबूत रखे गए थे। गमगीन लोग आकर श्रद्धांजलि दे रहे थे। सब आ  जा रहे थे, लेकिन कुत्ता वहीं अपने मालिक के ताबूत के सिरहाने बैठा रहा।

बताया जा रहा है कि कुत्ते का मालिक अक्यूमोली के गांव का था। इटली में आए भूकंप में करीब 300 लोग मारे गए हैं और भूकंप से कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और भूकंप से सबसे बुरी तरह अक्यूमोली प्रभावति हुआ है। यहां जान माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 35 लोगों के इस अंतिम संस्कार में इटली के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें