फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिकॉन उंगलियों से लगाई हाज़िरी

Wed, 13 Mar 2013 05:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील में पुलिस ने कहा है कि एक डॉक्टर पर धोखेबाजी के आरोप लगे हैं क्योंकि उन्होंने सिलिकॉन की कृत्रिम उंगलियों का सहारा लेकर अस्पताल में अपने कुछ गैरहाजिर साथी डॉक्टरों की भी हाजरियां लगा दीं।
विज्ञापन


29 वर्षीय डॉक्टर ताउने नुनेस फेरेइरा को रविवार को गिरफ्तार किया गया। कैमरे की फुटेज में उन्हें कृत्रिम उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लगाए गए बायोमैट्रिक उपकरण को धोखा देते हुए देखा गया है।

वो साओ पाउलो के नजदीक एक अस्तपाल में काम करती हैं। फेरेइरा पर अपने छह साथियों की गलत हाजिरी लगाने का आरोप है।

हालांकि उनके वकील का कहना है कि वो दबाव में ऐसा करने को मजबूर थी। अगर वो ऐसा नहीं करतीं तो उनकी नौकरी को खतरा हो सकता था।

'बिना काम ही तनख्वाह'
स्थानीय सरकारी अभियोजक का कहना है कि इस मामले में सोमवार को जांच के आदेश दे गए।

फेराज दे वास्कोंसेलोस कस्बे में दो हफ्तों तक चली जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने इस महिला डॉक्टर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसी दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को अभियुक्त के पास से छह कृत्रिम उंगलियां मिलीं जिनमें से तीन के निशान इस महिला डॉक्टरों के साथियों से मिलते हैं।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उनके स्थानीय एक अस्पताल से जुड़े मामले की वो भी जांच कराएगा।

पुलिस जांच में पता चला है कि इस कस्बे में लगभग तीन सौ कर्मचारी हैं, जिन्हें 'भूत की सेना' कहा जाता है। वो दफ्तर में जाकर काम किए बिना ही तनख्वाह पा रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें