फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ISIS ने नहीं बल्कि बांग्लादेश के ही आतंकियों ने किया था हमला'

Sun, 03 Jul 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : REUTERS
विज्ञापन
ढाका हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी, लेकिन अब बांग्लादेश के गृहमंत्री बता रहे हैं कि हमले को बांग्लादेश के ही एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने अंजाम दिया। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बांग्लादेश के गृहमंत्री असादुज्जामन खान ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि बाग्लादेश में करीब एक दशक से बैन चल रहे आतंकी संगठन के आतंकियों ने ही रेस्टोरेंट में कत्लेआम मचाया। 

खान के मुताबिक जमायतुल मुजाहिदीन संगठन के आतंकियों ने रेस्टोंरेंट में 20 लोगों के गले रेते और कई लोगों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा। 
Trending Videos
विज्ञापन

तो क्या ISIS झूठ बोल रहा है?

इससे पहले बाग्लादेश में ये बात उठी थी कि करीब डेढ़ साल में घरेलू आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सिलसिलेवार हत्याएं कीं। शासन-प्रशासन की ओर कहा गया था कि वारदातों को अंजाम देने वाले आंतिकियों का बाहरी जिहादियों से कुछ लेना-देना नहीं है।

वहीं आईएसआईएस की तरफ से शनिवार को पांच आतंकियों की तस्वीर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट की गई थी। लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि हमले को आईएसआईएस ने ही अंजाम दिया।

ढाका के एक मशहूर रेस्टोरेंट में 7 आतंकियों ने हमला किया था, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने जिंदा दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें