अफगानिस्तान के ननगढ़हर प्रांत में सेना ने 225 डेश लड़ाकों का सफाया कर दिया है। अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक अधिकतर लड़ाकों का सफाया सेना की तरफ से किए गए हवाई हमलों में हुआ है।
वहां की सेना के मुताबिक डेश लड़ाकों ने पहले सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने लड़ाकों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ननगढ़हर प्रांत में बढ़ती हिंसा के चलते करीब 500 परिवार उस जगह को छोड़कर जा चुके हैं।
ननगढ़हर के गवर्नर सलीम कुनदुजी ने कहा कि डेश आतंकियों ने करीब 90 घरों को नुकसान पहुंचाया। इस नुकसान के बाद विस्थापित हुए परिवारों को जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।