फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल लापता हुए मलेशियाई विमान का मलबा मिला

Fri, 31 Jul 2015 01:28 PM IST
एजेंसी/कुआलालंपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंद महासागर के दूरदराज द्वीप में पाया गया मलबा मलयेशिया एयरलाइंस ‘बोइंग 777’ के विमान का हो सकता है। इन अटकलों के बीच मलयेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजक ने कहा कि यह मलबा कुआलालंपुर से बीजिंग जाते वक्त लापता हुए ‘बोइंग 777’ के विमान ‘एमएच 370’ का हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि जांच होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। हिंद महासागर में फ्रांस के आइसलैंड ‘ला रीयूनियन’ में विमान के विंग का दो मीटर लंबा एक हिस्सा मिला है, जिसकी जांच करने के लिए जांचकर्ताओं की टीम मलयेशिया से रवाना हो गई है।

नजीब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि शुरुआती रिपोर्टों से लगता है कि यह मलबा ‘बोइंग 777’ के विमान का हो सकता है, लेकिन इसकी जांच करने की जरूरत है।
विज्ञापन

पांच भारतीय समेत 239 लोग थे सवार

जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह मलबा विमान एमएच370 का है या नहीं। इससे पहले मलयेशिया के डिप्टी ट्रांस्पोर्ट मिनिस्टर अब्दुल अजीज कैप्रवी ने कहा कि यह लगभग तय ही है कि मलबा बोइंग 777 के विमान का है।

सूत्रों के मुताबिक फ्रांस की वायु दुर्घटना जांच एजेंसी मलबे के टुकड़े की जांच कर रही है। आठ मार्च 2014 को लापता हुए मलयेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच370 में पांच भारतीय समेत 239 लोग सवार थे।

इसमें सवार चेतना कोलेर, स्वानंद कोलेकर, सुरेश कोलेकर, चंद्रिका शर्मा और प्रहलाद शिरसाथ भारतीय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें