फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 200 की मौत, लाखों लोग हुए बेघर 

Thu, 12 Jul 2018 03:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से तबाह हो गया है। यहां लगातार पांचवे दिन भी हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों और प्रशासन की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक बाढ़ की वजह से 200 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं चार पांच दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बाढ़ से निपटने के लिए करीब 73,000 सेनाकर्मी, पुलिस और अग्निशामक दल लगे हुए हैं। साथ ही 83 हेलीकॉप्टर और दर्जनों जहाज बचाव के लिए तैनात किए गए हैं। ये लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

बता दें कि लगभग चार दशक बाद जापान में ऐसी आपदा आई है। इससे पहले सन 1976 में ऐसी आपदा आई थी। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते यहां उद्योग-धंधे भी काफी प्रभावित हुए हैं। जान-माल के नुकसान को मद्देनजर रखते हुए कई कंपनियों ने उत्पादन कार्य रोक दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय मौसम विभाग ने अभी कुछ और दिनों तक बारिश होने की चेतावनी दी है। पश्चिमी जापान में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कुछ गांव पूरी तरह डूब चुके है, जहां मदद पहुंचने तक कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर पनाह ली है। वहीं, लाखों लोग घर बाढ़ के चलते अपना घर छोड़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें