फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट: इस साल 381 पर्वतारोहियों की गई जान, नेपाल सरकार ने बताया मौत का बड़ा कारण

Wed, 29 May 2019 01:58 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामचे (नेपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए ज्यादा परमिट जारी करना पर्वतारोहियों की मौत का बड़ा कारण है। अनुभवी पर्वतारोहियों के मुताबिक, सरकार ने परमिट को सीमित नहीं करने के कारण अप्रशिक्षित पर्वतारोही की संख्या में इजाफा हुआ, जिससे लोगों को जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


हालांकि पर्वतारोहियों का कहना है कि यह मौसम एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिहाज से अनुकूल है, लेकिन भीड़ बढ़ने से थोड़ी सी जगह में 20 लोगों को खड़ा रहना पड़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 381 लोगों को परमिट जारी किए गए। जो अब तक का रिकॉर्ड है। इतने ही परमिट इनके साथ जाने वाले शेरपा समुदाय के गाइड को जारी किए गए। 

नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव कुल बहादुर गुरुंग ने बताया कि एवरेस्ट पर इस समय काफी लोग मौजूद हैं, जो नहीं होने चाहिए थे। वहीं, तीन बार एवरेस्ट पर चढ़ चुके वाशिंगटन के एरिक मर्फी ने कहा कि यहां हर एक मिनट कीमती है।
विज्ञापन


अनुभवहीन पर्वतारोहियों की वजह से 12 घंटे की बजाय 17 घंटे का समय लग रहा है क्योंकि उनकी मदद या मार्गदर्शन के लिए कोई गाइड मौजूद नहीं है। वहीं, नेपाल के पर्यटन एवं नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव मोहन कृष्णा सपकोता ने कहा कि परमिट जारी करने के लिए नेपाल में कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति डॉक्टर का सर्टिफिकेट दिखाकर 11000 अमेरिकी डॉलर की फीस अदा कर इसे हासिल कर सकता है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंचा 

माउंट एवरेस्ट पर अमेरिकी पर्वतारोही की मौत के बाद इस सीजन में जान गंवाने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 11 हो गई है। सोमवार को अमेरिकी पर्वतारोही क्रिस्टोफर जॉन कुलिश सुरक्षित नीचे आ गए थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने उतरने के दौरान चार भारतीयों की मौत के अलावा, कंचनजंघा और मकालू पर्वत पर चढ़ने वाले दो-दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। 

अमीषा की हालत अब भी नाजुक 

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली उत्तराखंड की भारतीय पर्वतारोही अमीषा चौहान की हालत ठंड के कारण अब भी नाजुक बनी हुई है। 29 वर्षीय अमीषा एवरेस्ट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में फंसने वाले पर्वतारोहियों में से एक हैं जिसका काठमांडू के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें