फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में किंडरगार्टन में चाकू से किए हमले में 14 बच्चे घायल

Fri, 26 Oct 2018 11:39 AM IST
भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

चीन के पश्चिमी चोंगकिंग शहर में छोटे बच्चों के स्कूल में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शिंशिजी किंडरगार्टन में शुक्रवार को सुबह लियू उपनाम की 39 वर्षीय महिला ने बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


चीन में हाल के वर्षों में ऐसे कई हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए वे लोग जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनके दिल में कई सारी शिकायतें है।
पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला बनान प्रांत में एक स्कूल में रसोई में इस्तेमाल आने वाला चाकू लेकर घुसी। उस समय बच्चे खेल के मैदान में थे।

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सरकारी चोंगकिंग प्रसारणकर्ता समूह के हवाले से बताया कि लियू उपनाम वाली महिला हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्टो में कहा गया है कि महिला की सरकार के प्रति नाराजगी थी।

प्रसारणकर्ता द्वारा साझा की गई मोबाइल रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहा है कि पुलिस संदिग्ध महिला को खींचकर ले जा रही है। साथ ही एक घायल बच्चा अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, वीचैट ग्रुप पर एक स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि किंडरगार्टन में बच्चों पर चाकू से हमला करने वाली महिला और उसका पति बहस कर रहे हैं और समाज से बदला लेने की बात कर रहे हैं। चीन में हाल के वर्षों में ऐसे कई हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए वे लोग जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनके मन में बदले की भावना है।

 

 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें