चीन में ऑनलाइन स्टोर पर बिकने वाले 'नकली कंडोम' अब सुपरमार्केट में बिकने लगे हैं। इसको लेकर चीनी अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कई चीनी निर्माता निम्न गुणवत्ता वाले कंडोम को अंतरराष्ट्रीय ब्रैंडों के पैक में सस्ते दामों में ऑनलाइन स्टोर पर बेच रहे हैं। ऐसे कंडोम का एक पैकेट करीब 40 रुपए में मिल रहा है।
बीजिंग न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार कुछ सुपरमार्केट 'नकली कंडोम' को ऑनलाइन स्टोर से ख़रीदकर लोगों को अधिक दाम में बेच रहे हैं। आम लोगों के लिए नकली और असली कंडोम में फर्क करना कठिन साबित हो रहा है इसलिए बहुत सारे लोग 'असुरक्षित कंडोम' खरीद रहे हैं। चीन में अधिकारी पहले भी खराब गुणवत्ता वाले कंडोम की बिक्री पर कार्रवाई कर चुके हैं।