फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बम निष्क्रिय करने के दौरान 16 की मौत, बड़े हमले की साजिश

Wed, 23 May 2018 02:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक छोटी वैन में भरे विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के दौरान धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 38 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी रमजान के अंत में भीड़ के बीच उस वक्त बड़े हमले की साजिश रच रहे थे, जब लोग ईद की खरीदारी के लिए अपने-अपने घरों से निकलते हैं। अभी किसी ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


कंधार में बस स्टेशन के पास खड़ी थी विस्फोटकों से भरी वैन

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने बताया कि कंधार के जिस बस स्टेशन के पास वह वैन खड़ी थी, सुरक्षा बलों ने उस इलाके को पहले ही खाली करा लिया था। उन्होंने बताया कि विस्फोट बहुत तगड़ा था और इलाका खाली होने के बावजूद वहां से गुजरने वाले लोग ही ज्यादातर इसके शिकार हुए हैं। पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद कासिम आजाद ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जैसे ही वैन में रखे विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की कोशिश की उसी वक्त धमाका हो गया।

धमाके में 38 लोग जख्मी, ईद के दौरान बड़े हमले की साजिश थी

अहमदी ने बताया कि मृतकों में चार सुरक्षाकर्मी और पांच बच्चे शामिल हैं, जबकि 10 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को विस्फोटकों से भरा एक बड़ा कंटेनर मिला है। इसके अलावा रॉकेट लॉन्चर ग्रेनेड, आत्मघाती जैकेट और कारतूस मिले हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। गौरतलब है कि सोमवार को तालिबान ने काबुल के नागरिकों को सैन्य ठिकानों से हट कर रहने की चेतावनी दी थी। बताया जाता है कि वो काबुल में और बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें