डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग के हमशक्ल
- फोटो : PTI
दक्षिण कोरिया में विंटर ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसका उद्धाटन हुआ, जहां देश-विदेश से आए खिलाड़ियों के साथ-साथ भारी संख्या में दर्शक भी पहुंचे। रंगारंग उद्धाटन कार्यक्रम में लोगों की निगाहें और कैमरों के लेंस तब रुक गए जब उन्हें जनता में बैठे डोनाल्ड ट्रंप और किंम जोंग उन दिखाई दिए। खास बात यह थी कि दोनों एक साथ दिखाई दे रहे थे।
दरअसल
विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरन दो प्रशंसक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर के भेष में दिखाई दिए। कैमरे में दिखाई देते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसको देखते हुए मैदान का सिक्योरिटी स्टाफ उन दोनों के पास पहुंच गया। और दोनों से मैदान से बाहर जाने का आग्रह किया।
दरअसल इस विंटर ओलंपिक को नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच संबंधों को बेहतर करने के परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है। यहां उत्तर कोरिया से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया है। जिसकी अगुवाई किम जोंग की बहन यो-जोंग कर रही हैं। जब कैमरे पर ट्रंप और किम साथ दिखाई दिए तो यो-जोंग भी वीआईपी बॉक्स में मौजूद थीं।
मैदान से बाहर किए गए ट्रंप और किम के हमशक्लों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को चौका देना चाहते थे कि विश्व शांति के लिए दोनों नेता एक हो सकते हैं। हम दोनों साथ में अच्छे दिख रहे थे लेकिन हमें बाहर करके गलत किया गया।
गौर हो कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच
परमाणु कार्यक्रम को लेकर तीखी नोंक-झोंक भी हुई थी। लिहाजा मैदान के स्टाफ ने उन्हें बाहर कर दिया।