एजेंसी के मुताबिक इसलिए उसने 'टेक 1,000 मोर स्टेप देन यूजुअल' कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन से प्रेरित होकर अब चिबा शहर के प्रशासन ने भी कर्मचारियों को स्पोर्टस शूज पहनने को कहा है। इसके अलावा टोक्यो की कंपनी टोक्यू कॉर्प ने 'वॉक ब्रिज' नाम से प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। इसके तहत कंपनी ने एक दिन का टारगेट 8,500 कदम रखा है जिसमें औसत से ज्यादा पॉइंट पाने वालों को कंपनी हर महीने पुरस्कृत करती है।
देश में लगातार विकसित होते इस कार्यक्रम के बाद अब शूज कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब कंपनियां ऑफिस में पहने जाने वाले जूतों के नए डिजाइन पेश करने लगी हैं। इसमें कई प्रकार के ऑफिस शूज डीजाइन बनाए गए हैं जिसमें लैदर के जूते भी शामिल हैं।