फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन के पूर्वी शहर में भीषण लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन सरकार का कहना है कि उसने पूर्वी शहर दोनेत्स्क में हवाई अड्डे पर विद्रोहियों के एक हमले को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सरकारी नियंत्रण वाले इलाक़े से लगातार गोलीबारी की आवाज़ें आती रहीं, जबकि बाकी शहर पर विद्रोहियों का नियंत्रण है।

संवाददाताओं का कहना है कि ताजा लड़ाई यूक्रेन और विद्रोहियों के बीच पांच सितंबर के संघर्ष विराम के लिए बड़ी चुनौती है।

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि हवाई अड्डे के आसपास इलाक़े में तोप से गोले दागे जाने जैसी आवाजें सुनाई दीं है, लेकिन रॉकेट भी इस्तेमाल किए गए हैं।

पश्चिमी जगत का आरोप है कि रूस यूक्रेन के विद्रोहियों की मदद कर रहा है जबकि रूस इससे इनकार करता है।

शनिवार को ही यूक्रेन ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पु्तिन दोबारा सोवियत संघ बनाना चाहते हैं और उनका इरादा यूक्रेन के अस्तित्व को ख़त्म करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें