फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई हमले में आईएस के 'शीर्ष कमांडर की मौत'

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में सरकारी मीडिया का कहना है कि देश के उत्तरी शहर मोसूल में हुए हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के एक वरिष्ठ सैनिक कमांडर की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इराक के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल बगदादी के एक शीर्ष सहयोगी की मोसूल में हुए हवाई हमले में मौत हो गई है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं पाई है। इराकिया टीवी ने रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस्लामिक स्टेट के सैन्य परिषद के प्रमुख अबू आला अल इराकी हवाई हमले में मारे गए हैं।

अमरीकी सेना ने अगस्त में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमला शुरू किया था। उत्तरी इराक के कई शहरों में इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण स्थापित कर लेने के बाद अमरीका ने कार्रवाई शुरू की थी। अभी ये पता नहीं चला है कि मोसूल में हुआ हवाई हमला किसने किया था, अमरीकी सेना ने या इराकी सेना ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने उत्तरी इराक के एक शहर से 40 लोगों का अपहरण कर लिया है। इस्लामिक स्टेट पर लोगों की सामूहिक हत्या का भी आरोप है। पिछले दिनों अमरीका के दो पत्रकारों जेम्स फोली और स्टीवेन सोटलॉफ की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें