फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यरुशलम के अल-अक़्सा मस्जिद में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में पुलिस के घुसने के बाद हिंसा भडक उठी है।इसराइल वाइनेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक दर्जनों पुलिसकर्मी मस्जिद में घुस गए जिन पर फलस्तीनियों ने पथराव किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि वो दंगा रोकने के लिेए मस्जिद परिसर में घुसी थी।ऐसी ही एक हिंसक घटना जुलाई के अंत में भी हुई थी।

अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।लेकिन यह मस्जिद जिस परिसर के अंदर है जो कि यहूदियों के लिए भी पवित्र स्थल है।
Trending Videos
विज्ञापन

टकराव

यह परिसर इसराइल और फलस्तीन के बीच धार्मिक और राजनीतिक टकराव की जड रहा है और अक्सर यहां हिंसक घटनाएं होती रही है।

पिछले हफ्ते इसराइल के रक्षा मंत्री मोशे यालून ने दो मुस्लिम संगठनों के परिसर में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी जिसके बाद तनाव बढ गया था।

यालून का कहना है कि ये संगठन मुख्य रूप से तनाव और हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं और शांति बनाए रखने के लिए उन पर पांबदी लगाना जरूरी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें