फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया बोको हराम से समझौते को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने कहा है कि वह पिछले साल अप्रैल में अगवा हुई 200 स्कूली लड़कियों की रिहाई के लिए बोको हराम से समझौता करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमें बोको हराम में विश्वसनीय नेतृत्व दिखता है और यदि वो हमें यह बता दें कि लड़कियां कहां हैं, तो हम बिना शर्त उनसे बातचीत को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पास लड़कियों के ठिकाने या उनके स्वास्थ्य पर लेकर कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं है। नाइजीरिया में सक्रिय बोको हराम ने इन लड़कियों को उत्तर-पूर्वी शहर चीबॉक के उनके हॉस्टल से अप्रैल 2014 में अगवा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा छात्राओं को छुड़ाने के लिए पहले भी बोको हराम से समझौते की कोशिशें हुई थीं, लेकिन वो असफल रहीं क्योंकि अधिकारी गलत लोगों से बात कर रहे थे।

चरमपंथियों को खदेड़ने की कोशिश में नाइजीरियाई सेना सैकड़ों लोगों को मुक्त करा चुकी है, जिन्हें बोको हराम ने अगवा करके रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें