फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाकुओं से गोदा, सिगरेटों से दागा'

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक लडाकों के नियंत्रण वाले इलाकों में बर्बर मानवाधिकार उल्लंघनों के सबूत छापे हैं।
विज्ञापन


एचआरडब्ल्यू के मुताबिक स्वघोषित डोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य के हथियारबंद लडाके मनमाने ढंग से सैकडों नागरिकों को हिरासत में ले रहे हैं।

प्रताडित किए जा रहे लोगों में पत्रकार, यूक्रेन समर्थक कार्यकर्ता और उदार धार्मिक नेता शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन में जारी हिंसा में अब तक 2200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और छह हजार से अधिक घायल हैं।

इस साल अप्रैल महीने में रूस ने क्राईमिया पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था। इसके बाद रूस समर्थक विद्रोहियों ने डोनेत्स्क और लुहांस्क इलाकों के बडे़ हिस्से पर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से गोदने के सबूत

संगठन का दावा कि हिरासत में लिए गए लोगों को पीटा गया, चाकुओं से गोदा गया और फिर सिगरेटों से दागा गया। कुछ लोगों को तो मौत के घाट भी उतार दिया गया।

एचआरडब्ल्यू का कहना है उनके पास लोगों को मारने के सबूत हैं।

रिपोर्ट छापने वाली तान्या लोकशीना ने बताया, "दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि ये मानवाधिकार उल्लंघन बेहद सुनियोजित ढंग से किए गए हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें