फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में ISIS के हमले की साजिश नाकाम, क्रिसमस पर दहलाना चाहते थे आतंकी

Fri, 23 Dec 2016 10:03 PM IST
एजेंसी/ मेलबर्न
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में क्रिसमस के दिन कई मुख्य जगहों पर आतंकवादी हमला करने की इस्लामिक स्टेट से प्रेरित साजिश विफल कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इस सिलसिले में शहर में कई जगहों पर छापेमारी में वृहस्पतिवार की रात सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि फेडरेशन स्केवयर, फ्लिंडर्स स्ट्रीट स्टेशन और सेंट पॉल चर्च समेत कई संभावित जगहों पर बंदूक और चाकू समेत विस्फोटकों से हमला करने की साजिश रची जा रही थी। छापेमारी में उन्हें अर्द्धनिर्मित आईईडी भी मिला है। इस साजिश में हमला किए जाने वाले जगहों की निगरानी भी शामिल थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने कहा कि हमारी पुलिस और सुरक्षाबलों ने पिछली रात एक खतरनाक आतंकवादी साजिश को विफल किया है। इस्लामिक आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है और इससे हम सभी प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन हम इन आतंकवादियों से हार नहीं मानेंगे।

विक्टोरिया प्रांत के मुख्य पुलिस आयुक्त ग्राहम एश्टन ने कहा कि पांच जगहों पर छापेमारी की गई थी और इनमें सात लोगों को पकड़ा गया। दो को बाद में छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए पांच लोगों में से चार ऑस्ट्रेलिया के ही हैं जबकि एक व्यक्ति के पास ऑस्ट्रेलिया और मिस्र की नागरिकता है। उन्होंने कहा कि ये लोग इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें