फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने नेपाल को चार बंदरगाह व दो लैंडपोर्ट इस्तेमाल करने की दी अनुमति

Sat, 08 Sep 2018 05:30 AM IST
एजेंसी, काठमांडू
विज्ञापन
China, Nepal
विज्ञापन
चीन ने शुक्रवार को नेपाल को व्यापार के लिए अपने चार बंदरगाह व तीन लैंडपोर्ट का उपयोग करने की अनुमति दे दी। बंदरगाह विहीन देश नेपाल की भारत पर निर्भरता को कम करने के लिए तीसरे देश के तौर पर उभरने को चीन की यह चाल मानी जा रही है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि हिमालयी राष्ट्र अब चीन के शेनजेन, लिआनयुनगांग, झांजिआंग और तियांजिन बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकेगा। 
विज्ञापन


नेपाल से इन बंदरगाहों की दूरी करीब 3,300 किमी है। इसके अलावा नेपाल लांझुओ, ल्हासा और जिगाट्से लैंडपोर्ट का भी इस्तेमाल भी कर सकेगा। यह नेपाल को अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। चीन की नई व्यवस्था के अनुसार, नेपाल से ट्रक व कंटेनर को तिब्बत के जिगाट्से तक परमिट दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें