ये मामला हॉलीवुड की किसी फ़िल्म जैसा है। एक आदमी कंपनी में करोड़ों की हेराफेरी कर फ़रार हो जाता है। कॉस्मेटिक सर्जरी करवाता है और चेहरा बदलकर निकल पड़ता है ऐश करने। लेकिन उससे भी एक ग़लती हो गई और आखिर में वो पकड़ा गया।
दक्षिण कोरिया पुलिस ने यून उपनाम वाले इस व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। करीब साल के यून पर 4।7 अरब वॉन यानि 43 लाख डॉलर के गबन का आरोप है। ये पैसे उन्होंने मर्सिडीज़ कार और बार में महिलाओं पर लुटाए।
वे सेमी-कंडक्टर बनाने वाली कंपनी के वित्त विभाग में काम करते थे। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने कंपनी के फंड से अपने निजी एकाउंट में कई बार पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद परिवार में आकस्मिक ज़रूरत बताकर जनवरी में उन्होंने कंपनी छोड़ दी।
पुलिस के अनुसार इसके बाद यून ने अपनी नाक, आंख की सर्जरी करवाई और फ़ेस लिफ़्ट ऑपरेशन करवाया। गबन के पैसे लेकर वो दक्षिण कोरिया के गंगनाम ज़िले में दस दिन के मस्ती दौरे पर चले गए।
एक सूचना के आधार पर सियोल के बाहर से उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जब उन्हें गिरफ़्तार किया गया था तो वो एक ‘बिल्कुल अलग आदमी’ बन चुके थे। उसे पहचानना मुश्किल था।
उसके दो कथित सहयोगियों की गिरफ़्तारी के बाद ही उसे ढूंढा जा सका।