फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग जोंग के भाई की हत्या में शामिल थे कोरियाई अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज

Tue, 07 Nov 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
किंग जोंग नम की हत्यारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग नम की हत्या के मामले में एक नया मोड आ आया है। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी में किंम जोंग नम की हत्या की आरोप दो महिलाओं को उत्तर कोरियाई अधिकारियों के साथ देखा गया था। ये अधिकारी किंम जोग नम की हत्या से ठीक एक घंटे पहले इन दोनों महिलाओं के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंडोनेशिया की सिती आसियाह और वियतनाम की डोन थी हुओंग सहित चार लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 13 फरवरी को कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर किम जोंग नम को रासायनिक हथियार वीएक्स से मौत के घाट उतार दिया था।

ये भी पढ़ेंः 'जमीनी हमले से ही तबाह किए जा सकते हैं उत्तर कोरिया के परमाणु ठिकाने'

हालांकि ये दोनों ने अदालत में सुनवाई के दौरान खुद को हमेशा बेकसूर बताती रही हैं। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि इन दोनों को लगा कि इनसे एक टीवी रियलिटी शो के लिए एक प्रैंक वीडियो शूट करवाया जा रहा है।  
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किंम जोंग नाम की हत्या के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ बताया है। लेकिन उत्तर कोरिया इन आरोपों को हमेशा खारिज करता रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें