इराक के बगदाद में सोमवार को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में कार बम धमाके से नौ लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बगदाद के शिटे जिले के सद्र शहर में सुबह के समय जमीला बाजार में विस्फोटक से लदी हुई एक कार घुसी और उसमें धमाका हो गया।
Read Also: अमेरिकी सैनिक के 10 साल के बच्चे को ISIS ने बनाया आतंकी, ट्रंप को दे रहा धमकी, देखें तस्वीरें
थोक बाजार होने के कारण वहां सुबह के समय भीड़ अधिक थी। धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि सेना का कहना है कि इस घटना के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।