फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया के एक होटल में धमाका, 13 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और 40 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
विज्ञापन


यह हमला हवाई अड्डे के निकट स्थित होटल जजीरा पैलेस पर किया गया। हमले के लिए एक गाड़ी को इस्तेमाल किया गया। सोमाली चरमपंथी गुट अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है। हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद कई नेताओं ने इस संगठन की निंदा की है।
विज्ञापन

अमेरिका ने की निंदा

अल क़ायदा से जुड़े अल शबाब गुट का कहना है कि उसने अपने खिलाफ अफ्रीकी संघ की सेनाओं और सोमाली सरकार के हमलों के जबाव में ये हमला किया है।

ये धमाका ऐसे समय में हुआ है जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कीनिया का दौरा पूरा कर इथियोपिया के दौरे पर रवाना हो रहे थे। कीनिया के अपने दौरे में ओबामा ने अल शबाब से निपटने की रणनीति पर चर्चा की। अमरीका ने मोगादिशु में होटल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें 'निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें